मंडी जिले में आपदा के बाद से कई इलाकों में सड़कें ठप हैं। ऐसे में लोगों के लिए वायुसेना मदद का जरिया बनी है। मंगलवार को बालीचौकी और थुनाग उपमंडल से वायुसेना के हेलिकाप्टर में दो मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आपदा के बाद से कई इलाकों में सड़कें ठप हैं। ऐसे में लोगों के लिए वायुसेना मदद का जरिया बनी है। मंगलवार को बालीचौकी और थुनाग उपमंडल से वायुसेना के हेलिकाप्टर में दो मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
इसमें एक कैंसर रोगी और एक गर्भवती महिला शामिल है। कैंसर रोगी को नेरचौक और गर्भवती महिला को जोनल अस्पताल मंडी में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई। राशन, दवाओं की आपूर्ति के साथ लोगों की हेल्थकेयर संबंधी आवश्यकताएं भी पूरी की जा रही हैं।