मंडी हादसे के दौरान ब्यास में बहे इंजीनियरिंग छात्रों की तलाश कर रही एनडीआरएफ की टीम को दो और छात्रों के शव मिले हैं। ये दोनों शव पंडोह डैम से बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान भी कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार बरामद किए गए शवों में एक छात्रा रिधिमा और दूसरा शव नीरुध जगदीश मुदीराज का है। सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम को सुबह के समय छात्रा का शव डैम में तैरता हुआ दिखाई दिया।
इसे निकालने के कुछ घंटे बाद ही दूसरा शव भी बरामद कर लिया गया। अब तक सर्च ऑपरेशन में जुटे जवानों ने कुल 19 छात्रों के शव बरामद कर लिए हैं।