फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी हादसाः पंडोह डैम से दो और शव निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी हादसे के दौरान ब्यास में बहे इंजीनियरिंग छात्रों की तलाश कर रही एनडीआरएफ की टीम को दो और छात्रों के शव मिले हैं। ये दोनों शव पंडोह डैम से बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान भी कर ली गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरामद किए गए शवों में एक छात्रा रिधिमा और दूसरा शव नीरुध जगदीश मुदीराज का है। सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम को सुबह के समय छात्रा का शव डैम में तैरता हुआ दिखाई दिया।

इसे निकालने के कुछ घंटे बाद ही दूसरा शव भी बरामद कर लिया गया। अब तक सर्च ऑपरेशन में जुटे जवानों ने कुल 19 छात्रों के शव बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

बाकी छात्रों की तलाश रहेगी जारी

वहीं, हादसे में बहे पांच और छात्र अभी भी लापता हैं। इनके अलावा एक टुअर गाइड भी गायब है। इनका पता नहीं चल पा रहा है। पिछले कुछ दिन से बरामद किए गए शव पंडोह डेम से मिले हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बाकी शव भी डैम से बरामद हो जाएंगे।

आठ जून हो हुए इस हादसे में कुल 24 इंजीनियरिंग छात्र और एक टुअर गाइड ब्यास में बह गए थे। ये सभी हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे और स्टडी टुअर पर हिमाचल आए हुए थे।

वहीं, कोर्ट ने प्रथम दृष्टि में इस मामले में लारजी प्रोजेक्ट की लापरवाही होने की बात कही है। अभी इस मामले की सुनवाई नौ जुलाई को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें