फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Flood: धर्मपुर बाजार खंडहर में तब्दील, बाढ़ के कहर ने रोकी जिंदगी की रफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 11:55 AM IST
Krishan Singh सुशील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।

सार

चारों ओर फैला मलबा, बह गए वाहन और टूटे-फूटे शटर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि बाढ़ ने कैसे जिंदगी की रफ्तार रोक दी। 
विज्ञापन
धर्मपुर बाजार खंडहर में तब्दील - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धर्मपुर बाजार बाढ़ के कहर से खंडहर सा दिखाई दे रहा है। चारों ओर फैला मलबा, बह गए वाहन और टूटे-फूटे शटर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि बाढ़ ने कैसे जिंदगी की रफ्तार रोक दी। बस अड्डे के आसपास खड़े वाहन मलबे में दबे पड़े हैं। हालात इतने भयावह हैं कि लोग बस अड्डे की तरफ जाने से भी डर रहे हैं। मौसम खुलने के बाद जब लोग घरों और दुकानों की तरफ लौटे तो तबाही का मंजर देख सबकी आंखें नम हो गईं। दुकानों के टूटे शटर, उखड़ी दीवारें और खाली पड़ी शेल्फ देखकर दुकानदार खुद को संभाल नहीं पाए।

विज्ञापन
Trending Videos

कई दुकानों में तो सिर्फ दीवार से टंगी टूटी लकड़ी और लोहे की पट्टियां ही बची हैं, बाकी सब कुछ पानी और मलबे की भेंट चढ़ गया। कपड़े, किराना, दवाइयों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की कई दुकानें पूरी तरह खाली हो चुकी हैं। इस मुश्किल घड़ी में अपनों का साथ ही सबसे बड़ी ताकत बन रहा है। दूर-दराज से रिश्तेदार धर्मपुर पहुंचे और दुकानदारों का हौसला बढ़ाया। बाजार में हर ओर लोग एक दूसरे का हाथ थामे बहाली कार्य में जुटे नजर आए।

कोई मलबा हटा रहा है, कोई टूटा सामान समेट रहा है तो कोई ढांढस बंधा रहा है। तबाही की तस्वीरों से साफ दिख रहा है कि लोगों को गहरे जख्म इस आपदा ने दिए हैं। धर्मपुर बाजार में चारों तरफ मलबा ही मलबा फैला हुआ नजर आ रहा है। जिस तरफ नजर घुमाओ बाढ़ का कहर साफ दिख रहा है। दुकानदार राजेश, सुनील, महेश, विनय, भागमल, किशोर ने बताया कि त्योहारी सीजन के लिए दुकानों में माल भर लिया था।
विज्ञापन

इसी बीच बाढ़ के कहर ने सब कुछ छीन लिया। लोन लेकर लिए सामान का कोई अता-पता नहीं है। अब जीवनयापन कैसे होगा, कुछ समझ नहीं आ रहा है। त्योहारी सीजन से बड़ी उम्मीदें थी लेकिन इससे पहले सब उजड़ गया है। अब खाते में लोन है और दुकानों में कुछ नहीं है। बाजार पहले ही सूना हो गया है। अब सब कुछ नए सिरे से करना पड़ेगा। फिलहाल इस कहर से उबरने के लिए जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें