फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: बादल फटने से मची तबाही पर मंडी की भाजपा सांसद कंगना रणौत का अजीबोगरीब कमेंट

Thu, 01 Aug 2024 09:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही पर मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत ने अजीबोगरीब कमेंट किया है। 
विज्ञापन
मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही पर एक अजीबोगरीब कमेंट जारी किया है। भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कमेंट किया है कि मंडी और हिमाचल के कई इलाकों में विनाशकारी बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं। मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के विधायकों और डीसी से बात की, उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं अभी हिमाचल की यात्रा न करूं, क्योंकि कई जगहों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा सांसद कंगना रणौत ने लिखा है कि मैं हिमाचल प्रदेश और उसके आसपास के सभी लोगों से यही सलाह देती हूं कि घर पर रहें और स्थिति बेहतर होने तक सुरक्षित रहें। हिमाचल प्रदेश के लिए प्रार्थना करें। यह उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना से जिन इलाकों में तबाही हुई हैं, वे कंगना रणौत के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मंडी में ही आते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें