फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में महामारी की रफ्तार, कोरोना के मामलों में कांगड़ा से आगे निकला मंडी

Sun, 08 Nov 2020 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मंडी जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। जिसके चलते पहली बार अब मंडी कोरोना के मामलों में प्रदेश में दूसरा जिला बन गया है। वहीं, जिला कांगड़ा अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अगर बढ़ते संक्रमण की यही रफ्तार रही तो तीन-चार दिनों में जिला मंडी प्रदेश में पॉजिटिव मामलों में पहले स्थान पर पहुंच जाएगा, जो गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में लोगों को बड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। 

विज्ञापन


पिछले दो दिनों में मंडी जिले में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। अभी तक जिला मंडी में कोरोना के 3500 के करीब केस आ चुके हैं। जबकि कांगड़ा में अभी तक 3300 के करीब ही मामले हैं। वहीं सोलन जिला की बात की जाए तो, वहां पर कोरोना का संक्रमण प्रदेश में सबसे ज्यादा है। सोलन में अभी तक कोरोना के 3800 के करीब मामले आए हैं और 40 के करीब लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं रिकवरी रेट में जिला सिरमौर प्रदेश भर में अव्वल है। वहीं सोलन दूसरे व कांगड़ा तीसरे स्थान पर है।

शिमला में सबसे ज्यादा मौतें
कोरोना वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा शिमला में सबसे ज्यादा है। प्रदेश में अभी तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 360 के करीब है, जिसमें से 82 लोग केवल शिमला जिला से संबंधित हैं। वहीं जिला कांगड़ा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 74 के करीब है। इसके अलावा जिला मंडी में 45 व सोलन में 40 के करीब लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला       रिकवरी रेट
सिरमौर      95%
सोलन        90%
कांगड़ा      85%
मंडी          80%
शिमला     73%

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें