फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो और जीप में टक्कर से तीन घायल

Sat, 20 Dec 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना बल्ह के तहत चडयाल गांव में नैनो कार एक खड़ी जीप से टकरा गई। जिसके कारण कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चंडयाल गांव के समीप शुक्रवार सांय करीब साढे़ सात बजे एचपी 33बी 2308 नैनो कार ने सड़क पर खड़ी जीप नंबर एचपी 34बी 3975 को टक्कर मार दी। जिससे नैनो कार में बैठे तीन लोग जख्मी हो गए।

जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में दाखिल किया गया है। जिनमें चालक लुणापानी निवासी अजय कुमार और अन्य दो नेरचौक निवासी वरूण, कैहनवाल निवासी रमेश हैं।

इस संबंध में एसएचओ बल्ह चेत सिंह भंगालिया ने बताया कि नैनो कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें