फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्छाद अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का यू टर्न

Tue, 29 Jun 2021 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नाहन

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने  सभी कार्यकर्ताओं और अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बालमुकंद चौहान के साथ बैठक कर इस विवाद को समाप्त कर दिया है। 
विज्ञापन
बाल मुकंद चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप के गृह विधानसभा क्षेत्र पच्छाद में विवाद पर विराम लग गया है। पिछले दिनों उनके क्षेत्र में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बाल मुकुंद चौहान ने अपने पद से दिया इस्तीफा अब वापस ले लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने धर्मशाला में हुई संगठन की बैठकों के बाद नाहन की तरफ प्रस्थान किया और इस स्थिति को लेकर कड़ा संज्ञान लिया।

विज्ञापन


मंगलवार को सभी कार्यकर्ताओं और अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चौहान के साथ बैठक कर इस विवाद को समाप्त कर दिया है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने वचन दिया है कि संगठन में रहकर वह संगठन से बातचीत करेंगे और अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो समय-समय पर प्रदेश अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व को बताएंगे। चौहान ने एक वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि भी की है और उन्होंने कहा कि हम पार्टी के काम में लगेंगे और पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें