फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला निजी सुरक्षा कर्मी को अश्लील वीडियो भेजने पर कर्मचारी की पिटाई

Wed, 06 Nov 2019 05:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी को अश्लील वीडियो भेजने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी की अन्य कर्मचारियों ने जमकर पिटाई की। इसके साथ ही माफीनामा लिखवाकर छोड़ा। इसको देखते हुए महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आउट सोर्स कर्मचारी पिछले काफी समय से महिला सुरक्षा कर्मी को फोन पर तंग कर रहा था। मगर महिला कर्मी ने पहले तो इसे हलके में लिया। मगर आउटसोर्स कर्मचारी बाज नहीं आ रहा था। मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारी सभी हद पार करते हुए महिला सुरक्षा कर्मी के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजदी।

इसे देखने के बाद महिला दंग रह गई। उसने इसको लेकर सहयोगियों से बात की। इसके बाद निजी सुरक्षा कर्मियों ने मिलकर आउटसोर्स कर्मचारी की धुनाई की। इसके साथ ही मामले की शिकायत आउटसोर्स कंपनी प्रबंधन से भी की। मामले को शांत करने के लिए प्रबंधन ने कर्मी से लिखित रूप में माफीनामा लिया। इसके साथ ही दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


माफीनामा देने के बाद महिला निजी सुरक्षा कर्मी ने पुलिस में शिकायत नहीं दी। इसकी वजह से आउटसोर्स कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज नहीं हो पाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी पूरी जांच पड़ताल की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें