फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्कीइंग में मनाली के साहिल ठाकुर ने देश के लिए जीता रजत

Tue, 17 Jan 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)

सार

अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में भारत के साहिल ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया है। साहिल ठाकुर मनाली के रहने वाले हैं। 15 जनवरी को दक्षिण कोरिया में अल्पाइन स्कीइंग वर्ग में पाकिस्तान पहले, भारत दूसरे और हांगकांग तीसरे स्थान पर रहा है। 
विज्ञापन
स्कीइंग में मनाली के साहिल ठाकुर ने जीता रजत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया में हुई अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में भारत के साहिल ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया है। साहिल ठाकुर मनाली के रहने वाले हैं। 15 जनवरी को दक्षिण कोरिया में अल्पाइन स्कीइंग वर्ग में पाकिस्तान पहले, भारत दूसरे और हांगकांग तीसरे स्थान पर रहा है। दक्षिण कोरिया में जेएंडके से रोमन उल मदीना, हिमाचल से जन्नत ठाकुर और साहिल ठाकुर ड्रीम प्रोग्राम में प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। भारतीय कोच पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि भारत के तीनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों से गुर सीखे रहे हैं। इन खिलाड़ियों को यूथ विंटर ओलंपिक के लिए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सचिव जनरल रूप चंद नेगी ने कहा कि ड्रीम प्रोग्राम में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय  प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां से बेहतर गुर सीखने के बाद यह खिलाड़ी फिस (फेडरेशन स्की इंग इंटरनेशनल) की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। फिस प्रतियोगिता में अच्छे अंक लेने वाले खिलाड़ियों का चयन यूथ विंटर ओलंपिक के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  2024 में विंटर यूथ ओलंपिक दक्षिण कोरिया में होगा। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस सुंदर ठाकुर और विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने साहिल को बधाई दी है। 

पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट में हिमाचल ने जीते 4 पदक
इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन की ओर से महाराष्ट्र में करवाई गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार किया। प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र सिंह ने बताया कि बिलासपुर से शेरन सेन ने टेंडिंग इवेंट के 34 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, बिलासपुर की अविका ने 46 किग्रा भार वर्ग में रजत, 32 किग्रा भार में देवांश ने कांस्य पदक जीता। सिरमौर की सहाना ने सब-जूनियर वर्ग के 36 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष एचडी पंचानी, चेयरमैन रमेश चौहान, उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, बृज लाल चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें