फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali News: मनाली की कृष्णा ठाकुर ने फतह की 13,661 फीट ऊंची ब्राइटहोर्न चोटी

Thu, 26 Oct 2023 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

पर्यटन नगरी मनाली के गोशाल गांव की कृष्णा ठाकुर ने स्विट्जरलैंड की ब्राइटहोर्न चोटी को फतह किया है। कृष्णा ने 13,661 फीट ऊंची चोटी की चढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
मनाली की कृष्णा ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के गोशाल गांव की कृष्णा ठाकुर ने स्विट्जरलैंड की ब्राइटहोर्न चोटी को फतह किया है। कृष्णा ने 13,661 फीट ऊंची चोटी की चढ़ाई पूरी की। कृष्णा को बचपन से पर्वतारोहण का शौक रहा है।

विज्ञापन


कृष्णा ने उत्तराखंड की 23,348 फीट ऊंची सतोपंथ चोटी को 2008 में फतह किया था। वर्ष 2000 में 17,200 फीट ऊंची शीतिधार चोटी को फतह कर पर्वतारोहण संस्थान मनाली के बेसिक कोर्स से पर्वतारोहण की शुरुआत की।

इसके अलावा 2001 में 19,450 फीट हुनमान टिब्बा, 2003 प्रियदर्शनी, 2004 में चंद्रभागा पीक, 2008 में उत्तराखंड की 23,348 फीट ऊंची सतोपंथ चोटी, 2015 में कुल्लू के 18,414 फीट ऊंची प्रांगला पास पीक को चढ़ने में सफलता पाई। कृष्णा ने पर्वतारोहियों को संदेश दिया कि पहाड़ों को स्वच्छ रखने में योगदान दें। गंदगी न फैलाना भी स्वच्छता में सहयोग देने के बराबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें