फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali News: पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होगी मनाली मैराथन, 200 से अधिक प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

Mon, 25 Sep 2023 06:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मनाली मालरोड से रोहतांग दर्रा के लिए होने वाली मैराथन आकर्षण का केंद्र रहेगी। 102 किलोमीटर की मेगा मैराथन में देश-विदेश के धावक भाग ले रहे हैं। समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई के लिए पहली बार मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राकृतिक आपदा के बाद मनाली सुरक्षित है और पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है... यह संदेश देने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग एक अक्तूबर को मनाली मैराथन का आयोजन कर रहा है। मनाली मालरोड से रोहतांग दर्रा के लिए होने वाली मैराथन आकर्षण का केंद्र रहेगी। 102 किलोमीटर की मेगा मैराथन में देश-विदेश के धावक भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई के लिए पहली बार मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा और जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने बताया कि मैराथन पांच अलग-अलग वर्गों में आयोजित की जाएगी। मनाली में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है, मगर अब सब सामान्य हो रहा है और यही संदेश देने के लिए मैराथन करवाई जा रही है।

रोहतांग के लिए सुबह 4:00 बजे मैराथन शुरू होगी, जबकि अन्य वर्ग की मैराथन 6:00 बजे से आरंभ की जाएगी। पांच चरणों में होने वाली मैराथन में देश ही नहीं विदेश के धावक भी भाग लेंगे। रोहतांग के लिए होने वाली 102 किमी की मेगा मैराथन के अलावा मनाली के मालरोड से 42 किलोमीटर की फुल, 21 किलोमीटर की हाफ, 13 की शॉर्ट और पांच किलोमीटर की रन फॉर फन मैराथन होंगी।
विज्ञापन


रन फॉर फन मैराथन में पर्यटक भी भाग ले सकते हैं। एसडीएम मनाली रमन के अनुसार मैराथन के लिए देश-विदेश से अब तक 90 एंट्री हो चुकी है और 150 स्थानीय प्रतिभागी भी इसमें भाग ले रहे हैं। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा और जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने मैराथन के आयोजन को लेकर मनाली मालरोड का जायजा लिया। उन्होंने मैराथन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने चर्चा की। कहां से शुभारंभ करना है और अन्य कहां मंच सजाया जाना है इस पर चर्चा की गई।

पर्यटन कारोबार के पटरी पर लौटने की उम्मीद
आपदा के कारण ठप पड़े मनाली के पर्यटन कारोबार को मैराथन के आयोजन से संजीवनी मिलेगी। उम्मीद है कि इससे मनाली का पर्यटन पटरी पर लौटेगा। अब सड़क भी डबललेन हो गई है। 27 सितंबर को ट्रायल के बाद वोल्वो भी मनाली तक पहुंच सकेगी।

 

विज्ञापन

पर्यटन दिवस पर मनाली मालरोड में होंगे कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या भी होगी

विश्व पर्यटन दिवस पर मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। 27 सितंबर को पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग मालरोड में खास कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। पर्यटन विभाग की फोटो गैलरी में पर्यटक कुल्लवी परिधान में निशुल्क फोटोग्राफी कर सकेंगे। साथ ही हिमाचल और कुल्लू के परंपरागत व्यंजन सिड्डू का भी स्वाद चख सकेंगे। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए मालरोड में दिनभर खेलों का आयोजन होगा। शाम को सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। इस साल मनाली में खास आयोजन किया जा रहा है। 27 सितंबर को मालरोड में पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। पर्यटकों के लिए आकर्षक प्रतियोगिताएं होंगी।

जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मालरोड में फोटो स्टॉल लगाया जाएगा। यहां पर पर्यटक मुफ्त में कुल्लवी परिधान में फोटो खिंचवा सकेंगे। इसके अलावा होटलियर एसोसिएशन के कार्यालय के पास हिमाचली व्यंजनों का स्टॉल लगेगा। इसमें कुल्लू के अलावा हिमाचल के परंपरागत व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्होंने बताया कि शाम 6:00 बजे के बाद पर्यटकों के लिए माल रोड में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें नाटी के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद मनाली में सब ठीक है। पर्यटकों के स्वागत को मनाली तैयार है। आने वाले दिनों में मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें