फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: तीन दिन बाद मनाली-लेह मार्ग पर दौड़ीं गाड़ियां, प्रदेश में 133 सड़कें और 131 ट्रांसफार्मर ठप

Tue, 27 Sep 2022 07:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली (कुल्लू)

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। 30 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह नेशनल हाइवे तीन दिन बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। हालांकि इस मार्ग पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ही वाहन चल सकेंगे। बारालाचा में भारी बर्फबारी के कारण यह मार्ग अवरुद्ध हो गया था। मंगलवार को इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन आरपार हुए। उदयपुर से पांगी के लिए जाने वाला नेशनल हाइवे फिलहाल एक तरफा यातायात के लिए खुला है। गौरतलब है मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा दर्रा में बर्फबारी हुई है। पागल नाला भी उफान पर आ गया था। इस वजह से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। सीमा सड़क संगठन ने सड़क बर्फ और पागलनाला में आए मलबे को हटाकर सड़क को बहाल कर दिया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को दारचा और सरचू में रोके वाहनों को गंतव्य के लिए भेजा गया। हालांकि सुबह और शाम के समय सड़क पर बर्फ जमने का खतरा है। इसको देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सुबह नौ से पहले और शाम पांच बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने इस संदर्भ में एडवाइजरी जारी की है। उधर पांगी-किलाड़ को को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे अभी भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। इस मार्ग पर फिलहाल एकतरफा यातायात बहाल हुआ है।

ये भी पढ़ें: Accident Manali: मनाली के छिक्का नाला में गिरने से पर्यटक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी मौसम साफ रहा। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। 30 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।मंगलवार शाम तक प्रदेश में 133 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 131 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे और 102 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। शिमला में 70, सिरमौर में 20, चंबा में 17, कांगड़ा में 13, कुल्लू में 10, लाहौल स्पीति में दो और सोलन में एक सड़क बंद रही। शिमला में 127 और किन्नौर में चार बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। सिरमौर में 51, शिमला में 27 और चंबा में 24 पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के चलते कई क्षेत्रों में हुए भूस्खलन से सड़कें बंद हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें