फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मनाली-लेह सड़क पांच माह बाद बहाल, बर्फ हटाने में लगे 42 दिन, देखें वीडियो

Tue, 12 May 2026 04:05 PM IST
Krishan Singh अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

दीपक परियोजना के 38 कृतिक बल के कमांडर कर्नल गौरव बंगारी तथा हिमांक परियोजना के 753 कृतिक बल के कमांडर कर्नल सारत ने सरचू में गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
मार्ग खोलने के बाद बीआरओ की टीम व अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

427 किलोमीटर लंबी सामरिक महत्व की मनाली-लेह सड़क पांच माह बाद बहाल हो गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 42 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोला। मंगलवार को हल्की बर्फबारी के बीच हिमाचल और लद्दाख की सीमा सरचू में दीपक परियोजना के 38 कृतक बल के कमांडर कर्नल गौरव बंगारी तथा हिमांक परियोजना के 753 कृतक बल के कमांडर कर्नल सारत ने हैंडशेक सेरेमनी के साथ सड़क बहाली की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने सात साल के छेरिंग से रिबन कटवाया। बीआरओ ने 27 मार्च से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया था। पिछले वर्ष संगठन को सड़क बहाल करने में 46 दिन लगे थे, जबकि इस बार मार्ग चार दिन पहले ही बहाल कर दिया गया। अब लेह-लद्दाख की ओर सैन्य और पर्यटक वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। हालांकि, सड़क पर नियमित यातायात शुरू करने को लेकर बीआरओ और लाहौल-स्पीति प्रशासन के बीच वार्ता के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

50 फीट ऊंची बर्फ की दीवारें बनी चुनौती
समुद्रतल से 16 हजार फीट से अधिक ऊंचाई से गुजरने वाले इस मार्ग को बहाल करने के दौरान बीआरओ को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से हिमाचल की अंतिम सीमा सरचू तक सड़क खोलने में जवानों को 30 से 50 फीट तक ऊंचे हिमखंड हटाने पड़े। बीआरओ 38 कृतक बल के कमांडर कर्नल गौरव बंगारी ने बताया कि अभियान के दौरान पांच बार ताजा बर्फबारी हुई, जिसके कारण कई बार दोबारा बर्फ हटानी पड़ी। 70 आरसीसी के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल तेजस मोरे ने कहा कि इस मार्ग पर करीब 26 स्थान ऐसे हैं, जहां हिमस्खलन का खतरा बना रहता है। प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर इस मार्ग को 15 नवंबर के बाद बंद कर दिया था, हालांकि मौसम साफ रहने के कारण आठ दिसंबर तक वाहनों की आवाजाही जारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें