फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-लेह मार्ग बहाली: दारचा पहुंची बीआरओ की मशीनरी, हिमखंड हटाया

Wed, 02 Mar 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

बीआरओ ने मनाली-लेह मार्ग से करीब 170 किलोमीटर के दायरे से बर्फ को हटा दिया था और मशीनरी पटसेऊ की ओर बढ़ रही थी। इसके बाद हुई बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग फिर बंद हो गया था।
विज्ञापन
दारचा पहुंची बीआरओ की मशीनरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फबारी को हटाने के लिए बीआरओ का काफिला बुधवार को मनाली-लेह मार्ग के दारचा स्थित पुल के पास पहुंच गया है। दारचा पुल के पास गिरे हिमखंड को भी बीआरओ ने साफ कर दिया है। हालांकि पिछले हफ्ते तक बीआरओ ने मनाली-लेह मार्ग से करीब 170 किलोमीटर के दायरे से बर्फ को हटा दिया था और मशीनरी पटसेऊ की ओर बढ़ रही थी। इसके बाद हुई बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग फिर बंद हो गया था। बीआरओ को फिर से मनाली से ही बर्फ हटाने का कार्य शुरू करना पड़ा। चार दिन बाद बीआरओ का काफिला दारचा पहुंच गया है। बीआरओ ने मनाली से आगे 144 किलोमीटर के दायरे से बर्फ को हटा दिया है।

विज्ञापन


बीआरओ ने बर्फ हटाने के लिए आधुनिक स्नो कट्टर के अलावा जेसीबी और एलएनटी की तैनाती की है। इसके अलावा दर्जनों बीआरओ के जवानों को भी लगाया गया है। बीआरओ के कमांडर शबरीश वाचली ने कहा कि दारचा पुल के पास गिरे हिमखंड को बुधवार शाम को हटा दिया है। बीआरओ को ताजा बर्फबारी के बाद मनाली से बर्फ को हटाना पड़ा। अभी तक बीआरओ ने पिछले चार दिनों के भीतर मनाली से लेकर दारचा तक मनाली-लेह मार्ग हाईवे से बर्फ को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि मौसम ने साथ दिया तो जल्द से जल्द उनकी मशीनरी बारालाचा की ओर निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें