फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRO ने हटाई मशीनरी अब मार्च में खुलेगा रोहतांग

Mon, 21 Dec 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही रोहतांग दर्रा आधिकारिक तौर पर नवंबर माह में बंद हो गया हो, लेकिन बीआरओ अभी तक सड़क बहाली में डटा हुआ था। रविवार से बीआरओ ने लाहौल के कोकसर और मनाली के मढ़ी से अपने जवान और मशीनरी हटा ली है।
विज्ञापन


रोहतांग पार करने वाले वाहन चालकों को मार्च माह तक कोई मदद नहीं मिल पाएगी। अब मनाली-लेह मार्ग से बर्फ नहीं हटाई जाएगी। बर्फीला तूफान आने और बार-बार मौसम खराब होने की वजह से बीआरओ ने अपने जवानों को पीछे हटा लिया है।

38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि कोकसर और मढ़ी से बीआरओ ने अपनी मशीनरी और जवान हटा लिए हैं। अब बर्फबारी होने की सूरत में रोहतांग मार्ग को बहाल नहीं किया जाएगा। बीआरओ अब मार्च माह में ही रोहतांग टॉप की ओर कूच करेगा।
विज्ञापन


सड़क बंद, हवाई सेवा भी शुरू नहीं- लाहौल-स्पीति अब शेष विश्व से कट गया है। सड़क मार्ग बंद है और हवाई सेवा शुरू होने के अभी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। जिला प्रशासन ने शीतकालीन हेलीकाप्टर सेवाओं के लिए अभी तक कुल्लू में कर्मचारी तक तैनात नहीं किया है।

तांदी पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, गोहरमा के पूर्व प्रधान अमर, जाहलमा के पूर्व प्रधान प्रेम भगत ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से जल्द हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की मांग की है। बता दें कि इस सीजन में हवाई सेवा न मिलने से एक महिला मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें