फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: मनाली में बढ़ी रौनक, पर्यटन सीजन में 60 फीसदी होटल पैक

Sat, 23 Nov 2024 12:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)

सार

 मनाली में विंटर पर्यटन सीजन के चलते रौनक बढ़ गई है। हालांकि, बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
मनाली में सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मनाली में विंटर पर्यटन सीजन के चलते रौनक बढ़ गई है। हालांकि, बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मनाली के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। वीकेंड पर मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। इन दिनों होटलों की ऑक्यूपेंसी 40 से 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह से मनाली में पर्यटन कारोबार बढ़ गया है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार मनाली में इन दिनों रोजाना औसतन 800 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 90 से अधिक वोल्वो और टेंपो ट्रैवलर में भी हजारों पर्यटकों ने दस्तक दी।

विज्ञापन


दिन को पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है तो शाम होते ही मनाली का मालरोड पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों कि संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मालरोड और पर्यटन स्थलों में चहल-पहल बढ़ गई है। मौसम मेहरबान हुआ तो पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि करीब एक सप्ताह से रौनक बढ़ गई है। निगम के होटलों में 50 से 60 फीसदी कमरे पैक चल रहे हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग है। होटल संचालक हंसराज, देवेंद्र ने कहा कि होटलों के 40 से 60 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं। वीकेंड में यह संख्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें