फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: नालागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए खुला ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक

Sat, 23 Nov 2024 11:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)

सार

  पूर्व सैनिकों और पूर्व सैनिकों की विधवाओं को पहले रोपड़, चंडी मंदिर या सोलन में धक्के खाने पड़ते हैं, लेकिन अब पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को घरद्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
नालागढ़ में ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बीबीएन में रक्षा मंत्रालय ने ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक खोल दिया है।  पूर्व सैनिकों और पूर्व सैनिकों की विधवाओं को पहले रोपड़, चंडी मंदिर या सोलन में धक्के खाने पड़ते हैं, लेकिन अब पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को घरद्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस के साथ कैंटीन खोलने की भी मांग दोहराई। नालागढ़ में पूर्व सैनिक लीग की स्थापना 2017 में हुई थी। उस समय से ही लीग नालागढ़ में कैंटीन और ईसीएचएस सुविधा प्रदान करने के लिए पश्चिमी कमान चंडी मंदिर और आर्मी ट्रेनिंग कमांड शिमला से पत्र व्यवहार कर रही थी। बीबीएन पर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा ने बताया कि उनके पास 1615 पूर्व सैनिक और 249 विधवाएं पंजीकृत हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र के उद्योगों में लगभग 7500  पूर्व सैनिक, विधवाएं और उनके आश्रित कार्यरत हैं। उधर, पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक मदन शील शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने 21 ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक खोले हैं। नालागढ़ को भी सुविधा मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें