फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: होटल के कमरे से 39.650 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 03:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।

सार

मनाली के एक होटल में चल रहे चिट्टा तस्करी गिरोह का मनाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल के कमरे में तलाशी लेने पर 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया। 
विज्ञापन
चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली के एक होटल में चल रहे चिट्टा तस्करी गिरोह का मनाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल के कमरे में तलाशी लेने पर 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया। चिट्टा रखने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम शुक्रवार शाम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली थी कि गोंपा रोड़ स्थित एक होटल में ठहरे युवक चिट्टा का कारोबार करते हैं। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल के कमरे में दबिश दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कमरे में 21 वर्षीय उपेंदर जीव सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मौहल्ला वाहरली अबादी जालंधर (पंजाब) और 25 वर्षीय बलकार लाल पुत्र जागीर सिंह निवासी गांव नजद माता गंगा जी गुरद्वारा बेरका वाईपास विजयनगर अमृतसर ठहरे हुए थे। इस सूचना के आधार पर कमरे की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 39.650 ग्राम  चिट्टा बरामद किया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों चिट्टे की खेप कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे, इसको लेकर जांच की जा रही है। दोनों को अदालत में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें