अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन की ओर से आयोजित मिस भारत 2014 सौंदर्य प्रतियोगिता में पर्यटन नगरी मनाली की दिव्यांगना सिंह ने कब्जा किया है। उन्होंने सब टाईटल मिस ब्यूटीफुल फेस, मिस बेस्ट रेंप मॉडल और मिस ब्यूटीफुल पर्सनालटी के खिताब भी अपने नाम किए हैं।
16 से 20 अक्तूबर तक भोपाल में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा किया गया। अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के निदेशक डा. महेश यादव ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य महिला सशक्तिकरण व जन जागरण करना था।
उन्होंने कहा कि मिस भारत प्रतियोगिता में लखनऊ के फेशन डिजाइनर साहेब आलम के मनमोहक परिधानों को पहनकर प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। मिस भारत 2014 प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एवं जज मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बीके दामले के अलाव विशेष अतिथि एवं जज फेशन डिजाइनर साहेब आलम, सामाजिक कार्यकर्ता अमरीश पटेल, एमपी शर्मा तथा एपी पटेल आदि उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में सिक्किम की कृपा चेतरी फर्स्ट रनर अप के साथ मिस भारत वर्ल्ड, भोपाल की स्वाति मिश्रा सेकेंड रनर अप के साथ मिस भारत अर्थ, बैंगलोर की निशा थर्ड रनरअप के साथ मिस भारत इंटरनेशनल और रोहतक हरियाणा की प्रियंका सिंह संधू ने फोर्थ रनर अप के साथ मिस भारत एशिया का खिताब हासिल किया। कहा कि वह मुश्किल हैं राहें प्यार की सहित दो हिंदी फिल्में भी बना रहे हैं।