फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-दिल्ली वोल्वो में घटा किराया, जानें कितना?

Fri, 15 Jan 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
वोल्वो और एसी डीलक्स बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने मनाली से दिल्ली के लिए इन बसों के किराया 15 फीसदी कम कर दिया है। मनाली से दिल्ली के लिए बुकिंग पर ही यह छूट मिलेगी।
विज्ञापन


कुल्लू, मंडी या अन्य स्थानों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। खबर की पुष्टि आरएम कुल्लू पवन शर्मा ने की है। निगम ने मनाली से दिल्ली के लिए वोल्वो बस का किराया 1285 से घटाकर 1095 रुपये किया है।

एसी डीलक्स सेवा में बस किराया 1005 रुपये से घटाकर 855 रुपये किया गया है। मनाली से दिल्ली के लिए पांच वोल्वो बसें चल रही हैं। एक एसी डीलक्स मनाली से दिल्ली चलती है। कारोबारियों का मानना है कि इससे मनाली में सैलानियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


इधर, आरएम कुल्लू पवन शर्मा ने बताया कि निगम ने उक्त बसों के किराये में 15 फीसदी की कटौती है। कम किराये का लाभ मनाली से दिल्ली के लिए बुकिंग पर मिलेगा। कुल्लू, मंडी या किसी अन्य स्थान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने पूरा किराया ही अदा करना होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें