फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड में कई अफसरों को प्रमोशन, देखें लिस्ट

Fri, 15 Jan 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने शुक्रवार को 24 अफसरों को पदोन्नति देने के साथ स्थानांतरित कर दिया है। 12 अधीक्षकों को सेक्शन ऑफिसर, दो सेक्शन अफसरों को अवर सचिव, 3 निजी सचिवों को वरिष्ठ निजी सचिव और सात अतिरिक्त निजी सचिवों को निजी सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जंबाल ने पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। सेक्शन ऑफिसर से अधीक्षक ग्रेड दो के पद पर पदोन्नत किए गए अफसरों में अमर चंद को ऊर्जा निदेशालय शिमला, हेम चंद को मंडी, श्याम नंद को पावर कॉरपोरेशन शिमला, सोहन लाल को शिमला, सरोजनी देवी को शिमला, प्यारेलाल को शिमला, अजय सिंह को हमीरपुर तैनात किया है।

वही, अश्वनी कुमार को धर्मशाला, प्रदीप मखैक को शिमला, किशोरी लाल को शिमला, चमनलाल चौहान को शिमला, ताराचंद को नाहन में पदोन्नति देकर भेजा गया है। इनके अलावा पांच अन्य सेक्शन अफसरों का भी तबादला किया गया है। बलवीर सिंह को हमीरपुर, भाल सिंह, सरनदास, प्रेम चंद और दिवान चंद का शिमला में तबादला किया गया है।
विज्ञापन


इन सभी अफसरों को दस फरवरी तक ज्वाइन करने को कहा गया है। वरिष्ठ निजी सचिव बनाए गए तीन निजी सचिवों में प्रकाश चंद, नीलम देवी और नवल किशोर शामिल हैं। अवर सचिव बनाए गए दो सेक्शन अफसरों में कल्पना देवी और मोहम्मद सैफ शामिल हैं। इनके अलावा अतिरिक्त निजी सचिव बने सात निजी सचिवों में बलवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, लेखराज धीमान, जोगिंद्र सिंह, रमेश कुमार, मीना कुमारी और मेहर चंद शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें