फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में बोट का डीजल खत्म हुआ तो ये क्या कर लिया?

विज्ञापन
विज्ञापन
पौंग झील में एक व्यक्ति बोट का डीजल खत्म होने पर झील में कूद गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इसकी पहचान सुभाष चंद (52) पुत्र जल्ला राम निवासी नाणा (ज्वाली) के रूप में हुई है। बीबीएमबी की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया पर उसका कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक सुभाष चंद सहित अन्य लोग रैंसर दी गढ़ी नामक टापू पर रेस्टहाउस के निर्माण कार्य में लगे हुए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को वे सारे बोट के माध्यम से रैंसर दी गढ़ी में कार्य करने के लिए जा रहे थे कि बीच रास्ते में बोट का डीजल खत्म हो गया। सुभाष चंद तैरना जानता था और बोट में सवार लोगों से यह कहकर पौंग झील में कूद गया कि मैं डीजल लेकर आता हूं। जब तेल लेकर वापस वोट की तरफ तैरकर जाने लगा तो थोड़ी दूर तक तो दिखाई दिया, लेकिन बाद में उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

बीबीएमबी की टीम ने किया रेस्क्यू, अभी तक नहीं चला पता

उसके साथ कार्य करने वाले गांववासियों देस राज और तारा चंद ने कहा कि उसे बार-बार डैम में तैरने से मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना। उसके साथ कार्य करने वालों ने इसकी सूचना घरवालों को दी और घरवालों ने पुलिस को। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई।

डीएसपी ज्वाली धर्म चंद वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव को ढूंढने के लिए बीबीएमबी की वाटर स्पोर्ट्स टीम को बुलाया गया है। लगातार टीम व्यक्ति को तलाशने की कोशिश कर रही है। फिलहाल अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही एसडीएम ज्वाली मोहन दत्त शर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें