फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार पर टंगी संत की तस्वीर देख भड़का युवक, महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार

Sun, 09 Sep 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल नादौन में एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के कक्ष में आकर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला चिकित्सक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


सिविल अस्पताल नादौन में शनिवार को महिला चिकित्सक अपने कक्ष में रोगियों की जांच कर रही थीं। तभी एक युवक वहां जांच करवाने के लिए पहुंचा। युवक दीवार पर टंगी एक कथित संत की तस्वीर को देखकर भड़क उठा और चिकित्सक को भला बुरा कहना शुरू कर दिया।

महिला चिकित्सक ने युवक को समझाया लेकिन, वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। इस दौरान युवक ने वहां की वीडियो बनाई और काफी अनाप-शनाप बोलने लगा। मामला बढ़ता देख युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन


महिला चिकित्सक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवा कर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें