हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में परवाणू पुलिस थाना के तहत भोजनगर गांव के समीप करालघाट के घने जंगल में संदिग्ध हालात में युवती और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि युवती का शव जमीन पर पड़ा था। युवती के मुंह-नाक से खून निकल रहा था। सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही असल कारणों का खुलासा होगा। बहरहाल, पुलिस ने आत्महत्या या फिर हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इसके लिए मौके पर एफएसएल जुन्गा की टीम को भी बुलाया गया है।