फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM HP Visit: प्रधानमंत्री दौरे के लिए करें पुख्ता प्रबंध, सीएम जयराम ने अफसरों को दिए निर्देश

Thu, 29 Sep 2022 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 सीएम ने गुरुवार शाम को बिलासपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पांच अक्तूबर को बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रशासनिक, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने गुरुवार शाम को बिलासपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पांच अक्तूबर को बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद लुहणू मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के साथ बंदला स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क तथा पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बिलासपुर शहर की सड़कों का उचित रखरखाव, शहर और इसके निकट पार्किंग की पर्याप्त सुविधा करने को कहा। कहा कि वाहनों की आवाजाही सुचारु होनी चाहिए। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से शहर में जनसभा से पहले तथा बाद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर पहुंचकर जनसभा स्थल लुहणू मैदान का दौरा किया। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला के कोठीपुरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का भी दौरा किया। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग और आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा भी उनके साथ उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें