संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भारतीय थल सेना में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के एडीजी मेजर जनरल केपी सिंह (विशिष्ट सेवा मेडल) ने वीरवार को सेना भर्ती कार्यालय शिमला का दौरा किया।
उन्होंने नवनियुक्त अन्गिवीर को विभिन्न सेना प्रशिक्षण केंद्रों में ट्रेनिंग के लिए चयनित होने पर बधाई दी। बताया की सभी को ईमानदारी और वफादारी से देश की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने अग्निवीरों को मिलिट्री ट्रेनिंग को पूरी लगन तथा निष्ठा से करने के लिए प्रोत्साहित किया। केपी सिंह ने भर्ती कार्यालय शिमला के अधीनस्थ ऑनलाइन परीक्षा केंद्र एचपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन का भी निरीक्षण किया। सेना भर्ती कार्यालय, शिमला के भर्ती निदेशक, कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया की शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के युवाओं की अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 7 मई तक विभिन्न केंद्रों पर होगी। संवाद