फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी बस अड्डे में एक माह में तैयार होंगे नए शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के आईजीएमसी बस अड्डे में लोगों को एक माह में नए शौचालय की सुविधा मिल जाएगी। नगर निगम की ओर से बस अड्डे में शौचालय बनाने का काम शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में यहां खस्ताहाल अस्थायी शौचालयों से काम चलाया जा रहा है। निगम की ओर से महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग- अलग शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं और पुरुषों के लिए दो-दो शौचालय बनाए जा रहे हैं। आईजीएमसी बस अड्डे से रोजाना ऊपरी शिमला ठियोग, कोटखाई, चौपाल, रोहड़ू, रामपुर के अलावा किन्नौर और करसोग के लिए 300 से अधिक बसें चलती हैं। नगर निगम आयुक्त भुपेंद्र अत्री ने बताया कि आईजीएमसी बस अड्डे में नए शौचालय बनाने का काम शुरू कर दिया है। एक माह में लोगों को नए शौचालाय की सुविधा मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें