फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर जनरल राणा होंगे लोक सेवा आयोग के चेयरमैन, अधिसूचना जारी

Wed, 10 May 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा होंगे। वे मूल रूप से कांगड़ा जिले से हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार को आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए हिमाचल सरकार ने इस संवैधानिक पद पर नियुक्ति के लिए कांगड़ा जिले को तरजीह दी है। 
विज्ञापन


राणा मूल रूप से कांगड़ा जिले के पालमपुर के भट्टू समूला के निवासी हैं। आयोग के अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति केएस तोमर की सेवानिवृत्ति के बाद की गई है। मुख्य सचिव का कार्यभार देख रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक तरुण श्रीधर की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा को छह साल या 62 साल की आयु सीमा पूरा करने तक राज्य लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता रखूंगा, मेरिट को दूंगा तरजीह: राणा 
आयोग के नए अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा ने कहा है कि वे चयन प्रक्रिया में मेरिट को तरजीह देंगे और पारदर्शिता बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनसे पहले आयोग में उनके पूर्ववर्ती अध्यक्ष ने जो भी कई महत्वपूर्ण काम किए हैं, उन्हें वे आगे ले जाएंगे। राणा बोले कि आज का दौर सूचना प्रौद्योगिकी का है। वे समय की जरूरत के हिसाब से आयोग की कार्यशैली को दुरुस्त करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें