फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा, पिट-एनडीपीएस एक्ट में 19 को हिरासत में लिया

Sat, 09 May 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्यभर में 19 आदतन तस्करों के खिलाफ पिट-एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत प्रिवेंटिव डिटेंशन ऑर्डर हासिल कर उन्हें लागू किया है। 
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी-चिट्टा आंदोलन के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 19 आदतन तस्करों के खिलाफ पिट-एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत प्रिवेंटिव डिटेंशन ऑर्डर हासिल कर उन्हें लागू किया है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी लंबे समय से चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में संलिप्त थे और संगठित नेटवर्क के जरिए युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सबसे अधिक चार निरुद्धि आदेश शिमला में लागू किए गए, जबकि पुलिस जिला बद्दी में तीन, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और किन्नौर में दो-दो तथा सिरमौर, कुल्लू और पुलिस जिला नूरपुर में एक-एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति के तहत की जा रही है। पुलिस लगातार निगरानी, खुफिया सूचना संग्रह, बैकवर्ड लिंक जांच और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पिट-एनडीपीएस के मजबूत प्रस्ताव तैयार कर रही है, ताकि आदतन तस्करों को लंबे समय तक अवैध कारोबार से दूर रखा जा सके। प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा है कि प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें