फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में चार केंद्रों में आज से खरीदी जाएगी मक्की, 30 रुपये प्रतिकिलो दाम तय

Fri, 25 Oct 2024 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद का कार्य शुक्रवार यानी आज से शुरू हो जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग के आत्मा प्रोजेक्ट के अधिकारियों और खाद्य आपूर्ति विभाग ने तैयारियों पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत किसानों से पहली बार प्रदेश सरकार की ओर से मक्की खरीदने का कार्य किया जा रहा है। जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से चार केंद्रों में 2 और 3 सितारा प्रमाणित प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से मक्की खरीदी जाएगी। बाजार में आम तौर पर मक्की के 18 से 20 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिलते हैं, जबकि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से 30 रुपये प्रति किलो की दर से मक्की खरीदेगी।
आत्मा परियोजना मंडी में लगभग 431 प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से मक्की खरीदी जाएगी। पहले चरण में 25 से 30 अक्तूबर तक खाद्य आपूर्ति विभाग के मंडी, सुंदरनगर और चैलचौक केंद्रों पर मक्की की खरीद की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में चुराग केंद्र में 18 नवंबर से खरीद का कार्य आरंभ किया जाएगा। आत्मा के परियोजना निदेशक डाॅ. राकेश कुमार ने 2 और 3 सितारा प्रमाणित किसानों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक प्राकृतिक विधि से तैयार मक्की को इन चार विक्रय केंद्रों पर लाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें