फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मैत्री संस्था ने कैंसर अस्पताल में महिला कर्मी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैत्री संस्था द्वारा आईजीएमसी के कैंसर वार्ड में शनिवार को संयुक्त सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहयोग और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत मैत्री आभार के तहत आईजीएमसी कैंसर वार्ड में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ, हेल्पर और सुरक्षा स्टाफ के रूप में सेवा दे रहीं महिलाओं को उनकी सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मैत्री सहयोग के तहत संस्था ने ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला मरीज संगीता जो कुल्लू–बंजार की रहने वाली हैं को अडॉप्ट कर उनके उपचार, दवाइयों और देखभाल में सहयोग देने का निर्णय भी लिया। ग्रीन सीन शिमला अभियान के तहत टुटीकंडी और आईजीएमसी कैंसर वार्ड के बाहर अडॉप्ट किए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव और हेड ऑफ द कैंसर डिपार्टमेंट डॉ. मुनीष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्षा निशी सूद, उपाध्यक्ष उमा वर्मा और शालिनी सूद, कार्यकारी सदस्य कुसुम चौहान, बबीता सूद, शशि सूद, निन्ना गुप्ता, सुधा सूद, भारती सूद और उमा कुमरा उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें