वाहन के खाई में गिरने से पहले सभी सवार छिटक कर बाहर गिर गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और खुद मौके की ओर दौड़े। पुलिस जवानों ने ग्रामीणों की मदद से खाई में गिरे शवों को बाहर निकाल सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि शवों को खाई से निकाल कर तीसा अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां पर मेडिकल टीम शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम करेगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। घटना की जांच की जा रही है।