कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के गढ़ जैसे रोहडू़, अर्की, शिमला ग्रामीण, हरोली, नालागढ़, कांगड़ा, नयनादेवी और सोलन में दस हजार से ज्यादा की लीड के साथ पहली बार सभी 68 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे रही।
इनमें 9 में लीड 30 हजार से ज्यादा, 34 में 20 हजार, 21 में दस हजार और 4 में दस हजार से कम लीड रही। भाजपा का कुल मत प्रतिशत 68.41 फीसदी रहा। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, मंत्री महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम ठाकुर और सुरेश कश्यप इस दौरान मौजूद रहे।