हिमाचल इंटक की तीन माह के लिए घोषित एडहॉक कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें कुल्लू के महिमन चंद्र को प्रदेश अध्यक्ष, जबकि कांगड़ा जिले की सारिका कटोच पंवर को प्रदेश महिला इंटक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने हिमाचल इंटक की तीन माह के लिए घोषित एडहॉक कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें कुल्लू के महिमन चंद्र को प्रदेश अध्यक्ष, जबकि कांगड़ा जिले की सारिका कटोच पंवर को प्रदेश महिला इंटक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति से सुरेंद्र शौंडा प्रदेश महामंत्री, बिलासपुर से एडवोकेट भगत सिंह वर्मा, बद्दी से विक्रम सिंह ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कुल्लू से संजय शर्मा, मंडी से एडवोकेट प्रेम सिंह राणा, शिमला से राजेश कुमार परमार, हमीरपुर से अमित कुमार उपाध्यक्ष, शिमला से जितेंद्र बरागटा, सरकाघाट से शिवकुमार वर्मा महासचिव, कांगड़ा से मेहताब सिंह, बद्दी (सोलन) से रमेश शर्मा सह महासचिव, बिलासपुर से अब्दुल मजीद, मंडी से राजीव सिंह रूपल संगठन मंत्री, बिलासपुर से कमलेश कुमार और सतपाल शर्मा सचिव नियुक्त किए गए हैं।
सोलन से ओम शर्मा को आईटी सेल और मीडिया प्रभारी के साथ प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। महिमन चंद्र ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे, राष्ट्रीय महासचिव नागार्जुन, राष्ट्रीय सचिव कमल रंजन दुबे, हिमाचल के प्रभारी ऋषिकेश मिश्रा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।