फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग और उपलब्धता के हिसाब से ब्लॉक में भेजे जा रहे पौधे: महेंद्र

Thu, 14 Feb 2019 08:12 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा है कि गांवों में लोगों से आने वाली मांग और उपलब्धता के हिसाब से ही ब्लॉक में पौधे भेजे जा रहे हैं। महेंद्र सिंह ने यह बात आशा कुमारी की अनुपस्थिति में जगत सिंह नेगी की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दी।

विज्ञापन


कहा कि विभाग के अधिकारी लगातार विभिन्न तरीकों से बागवानाें से संपर्क कर उन्हें पौधे लगाने व बागवानी के लिए प्रेरित करते हैं। हालांकि डिमांड लेने की प्रक्रिया को लेकर नेगी ने घेरने का प्रयास किया

लेकिन मंत्री ने स्पष्ट किया कि घर-घर जाकर विभाग डिमांड नहीं लेता है, बल्कि ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से उप निदेशालय और वहां से निदेशालय में डिमांड आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप लगते समय जेई भी रहेंगे मौके पर : महेंद्र सिंह

विधानसभा में कांग्रेस विधायक आईडी लखनपाल के सवाल का जवाब देते हुए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में अब जहां भी हैंडपंप लगेंगे, वहां ड्रिलिंग के समय आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) मौके पर मौजूद रहेंगे।

विभाग सर्वे भी कर रहा है कि कहां भूजल स्तर सही है और कहां खतरनाक स्थिति बनी है। केंद्र ने भी हैंडपंप का उपयोग न करने के लिए कहा है। सलाह दी है कि भूजल से छेड़छाड़ न करें और सतही जल स्रोतों से ही पानी की पूर्ति करें।

लेकिन जहां अति जरूरी है, वहां हैंडपंप प्राथमिकता के आधार पर लगाए जाएंगे। कहा कि जिन जगहों पर टेंडर प्रक्रिया जारी है या पूरी हो चुकी है, वहां चुनाव आचार संहिता का कोई असर नहीं पड़ेगा। वहां काम जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें