महाशिवरात्रि पर हिमाचल प्रदेश के शिवालयों में शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। धार्मिक स्थल बिजली महादेव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बिजली महादेव के दर्शन किए। मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह 5:00 बजे से शुरू हो गया था। बिजली महादेव में शिवरात्रि के चलते चहल-पहल बनी हुई है।
मंदिर कमेटी की ओर से बिजली महादेव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। देवता के बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि श्रद्धालुओं से बिजली महादेव क्षेत्र में कचरा नहीं फैलाने की अपील की गई है। मंडी जिले के बाबा भूतनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा की।
विज्ञापन
2 of 14
बाबा भूतनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
बाबा भूतनाथ मंदिर स्थित स्वयंभू शिवलिंग से घृत कंबल उतरा गया और जलाभिषेक
किया गया। करीब एक माह के बाद स्वयंभू शिवलिंग से सुबह 4:00 बजे घृतकंबल को हटाया गया और बाबा का जलाभिषेक किया गया। सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गई थीं। छोटी काशी में भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी।
विज्ञापन
3 of 14
शिवालयों में भीड़।
- फोटो : संवाद
ज्वालामुखी व प्राचीन लाल शिवालय में हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ज्वालामुखी के शिव मंदिरों व प्राचीन लाल शिवालय मंदिर में महाशिवरात्री बड़ी धूम-धाम से मनाई गई। लाल शिवालय मंदिर में सुबह से ही शिव भक्त शिव का पूजन करने पहुंचे। शिव भक्तों ने भोले नाथ का दूध, गंगाजल, दही, शहद, शक्कर व फल, भांग धतूरा आदि से जलाभिषेक किया। लाल शिवालय में भक्तों के लिए फलाहार का भंडारा भी लगाया गया। पुजारी अविनेद्र शर्मा ने बताया कि लाल शिवालय मंदिर में शिवरात्रि का विशेष पूजन किया गया। शिवरात्रि पर्व शिव शंकर भगवान का सबसे बड़ा त्योहार है। आज ही के दिन भोले नाथ का विवाह माता पार्वती से संपन्न हुआ था। भोलेनाथ अपने सभी भक्तों की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। प्राचीन लाल शिवालय मंदिर में फलाहार के भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं ज्वालामुखी के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों में भी शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही और कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।
4 of 14
भरमौर स्थित चौरासी मंदिर परिसर
- फोटो : संवाद
भरमौर स्थित चौरासी मंदिर परिसर हुआ भक्तिमय
शिवरात्रि के पावन अवसर पर चंबा जिले के शिवालय फूल-मालाओं और इलेक्ट्रिकल लाइटों से सजाए गए। अल सुबह बच्चे प्रभात फेरियो में शामिल हुए। वहीं, भरमौर स्थित चौरासी मंदिर, चंद्रशेखरमंदिर, शिव मंदिर मुगला, सपडी धड़ोग में जल चढ़ाने के लिए महिलाएं, युवतियां सुबह से ही लाइनों में लगी रहीं। मंदिर भोलनाथ के जयकारों से गूंज उठे। साहो के कुरैणा शिखर में साल खद्द मे लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। चंद्रशेखर मंदिर में सदर विधायक नीरज नैयर ने अपनी पत्नी संग पूजा की। दोपहर तक भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
5 of 14
हमीरपुर में शिवरात्रि महोत्सव
- फोटो : संवाद
गसोता महादेव में भी लगी लाइनें
वहीं, जिला हमीरपुर में आस्था का केंद्र गसोता महादेव में सुबह 3:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गई थीं। दूर-दराज के क्षेत्र से श्रद्धालु जलाभिषेक करने गसोता महादेव पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
6 of 14
किन्नौर और रामपुर में महाशिवरात्रि
- फोटो : संवाद
किन्नौर और रामपुर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
किन्नौर और रामपुर में सुबह से महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। जिले के शिवालयों में सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। लोगो ने शिव मंदिर में दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया और व्रत रखकर दूध, दही, फूल आदि अर्पित करके भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
7 of 14
बिलासपुर में भी उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
बिलासपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से मंदिरों में लगीं कतारें
महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले भर में मंदिरों में सुबह से लोग दर्शनों के लिए पहुंचे। मंदिरों में सुबह से ही माहौल भक्तिमय बना रहा। लोगों ने मंदिरों में शिवलिंग पर दूध, फल, भांग और बेलपत्र चढ़ाकर पूजा की। शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में अधिक संख्या में लोग पहुंचे। घुमारवीं के प्रसिद्ध शिव मंदिर पन्याला में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भोलेनाथ की पूजा की। इसके साथ ही जगह-जगह पर शिव भक्तों की ओर से खीर और फलाहार के भंडारे लगाए गए। मंदिरों में लोग भजन-कीर्तन भी कर रहे हैं। कुछ मंदिरों में शिवमहापुराण कथा का आयोजन हुआ। मंदिरों में लोगों की ओर से हवन यज्ञ किया गया।
8 of 14
हमीरपुर में शिवरात्रि
- फोटो : संवाद
शिव मंदिर हमीरपुर में शिवरात्रि की उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन इसलिए जा रहा है। मंदिर में सुबह से ही लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए कतारों में लगे हुए हैं। वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की सुविधा की जा रही है।
9 of 14
ऊना में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय
- फोटो : संवाद
ऊना में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय
ऊना जिले के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने शिव महिमा का गुणगान किया। शिवालयों में महा शिवरात्रि पर्व की धूम रही। प्राचीन मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कई मंदिरों में कार्यक्रम हुए। खासकर ऊना के कोटला कला के प्राचीन महादेव मंदिर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने लाइनों में लगकर पावन पिंडी के दर्शन किए। शिवालयों में भोले बाबा के भजन गूंजते रहे। इससे माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। कोटलाकलां के महादेव मंदिर सहित चताड़ा के बनोड़े महादेव, तलमेहड़ा के ध्यूंसर महादेव, शिववाड़ी शिवद्रोण मंदिर, बडूही के नीलकंठ मंदिर सहित के शिव मंदिरों में भक्तों ने दर्शन किए। महादेव मंदिर, ध्यूसर महादेव, बनोडे महादेव और शिवद्रोण मंदिर में जलाभिषेक के लिए की भक्तों की लाइनें लगीं।
10 of 14
शान से निकली शिवजी की बरात
- फोटो : संवाद
भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे शिमला के शिवालय, शान से निकली शिवजी की बरात
महाशिव पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। राधा-कृष्ण गंज मंदिर से शिवजी की बरात निकली गई। बरात निकालने से पहले शिवजी की भव्य आरती की गई। उज्जैन से आए दल ने डमरू वादन किया।
11 of 14
बस अड्डा प्रभारी रणजीत सिंह
- फोटो : संवाद
ऊना डिपो ने सदाशिव मंदिर के लिए दो विशेष बसें चलाईं
महाशिवरात्रि पर्व पर ऊना डिपो ने सदाशिव मंदिर के लिए दो विशेष बसों का संचालन किया। यह बस सेवा बंगाणा से सदाशिव से बडुही से सदाशिव के लिए चलाईं। सवारी की संख्या के हिसाब से इन बसों का संचालन किया गया। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी सवारियों की संख्या के हिसाब से बसें भेजी गईं। बस अड्डा प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि शिवरात्रि पर्व को लेकर सदाशिव मंदिर के लिए दो बसों का संचालन शुक्रवार को किया गया।
कुल्लू-बिजली महादेव सड़क में लगा लंबा जाम
शिवरात्रि के पर्व पर दर्शनों के लिए बिजली महादेव मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कुल्लू-बिजली महादेव सड़क में जाम के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जाम ने श्रद्धालुओं को बेहाल कर दिया। 25 किलोमीटर सड़क में पेच्छा से लेकर धार्ठ गांव तक जाम लगा। घंटों जाम में कई श्रद्धालु फंसे रहे। कई श्रद्धालु पांच किलोमीटर पहले ही पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचे। जाम के चलते स्थानीय लोग भी परेशान हुए। बिजली महादेव रूट पर चलने वाली बसें भी गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई।
13 of 14
शिव मंदिर जटोली में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : संवाद
सोलन जिले के शिव मंदिर जटोली में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
जिला मुख्यालय के साथ लगते एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर जटोली में शिवरात्रि पर्व की धूमधाम है। यह मंदिर को एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है और इसके प्रति श्रद्धालुओं में अटूट आस्था है। शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु सुबह 5:00 बजे ही मंदिर में लाइन में लगना शुरू हो गए। अभी भी सैकड़ों श्रद्धालु कतारों में लगे हैं। बाहरी राज्य से भी लगातार मंदिर का रुख कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर आए श्रद्धालु जटोली शिव मंदिर में भगवान शिव को बेलपत्र, भांग और दूध चढ़ाकर मन्नत मांग रहे हैं। मंदिर में शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
शिवरात्रि पर पर्यटन नगरी मनाली के शिव मंदिरों में उमड़े भक्त
पर्यटन नगरी मनाली में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। सियाली महादेव मंदिर, हदेव मंदिर मनाली बाजार, भूतनाथ मंदिर, बराणी महादेव मंदिर में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने शिव भगवान को जल व दू्ध अर्पित किया। इस अवसर पर भक्तों को घोटा भी पिलाया गया।