फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali Winter Carnival: मनाली विंटर कार्निवल में महानाटी, एक साथ झूमीं 1500 से अधिक महिलाएं, देखें वीडियो

Tue, 21 Jan 2025 05:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

विंटर कार्निवल के दूसरे दिन मंगलवार को मनाली के मालरोड पर महिला मंडलों की महानाटी आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन
मनाली विंटर कार्निवल में महानाटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काले रंग के तीन फूल वाला पट्टू, चांदी की बूमणी, चंद्रहार, लॉकेट और लाल रंग का ढाठू पहनकर 1500 महिलाओं ने जब एक साथ महानाटी डाली तो पर्यटक भी झूम उठे। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने हिमाचल की लोक संस्कृति को दर्शाती नाटी के दृश्य अपने मोबाइल में कैद किए। मौका था मनाली में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के दूसरे दिन मंगलवार को माल रोड पर महानाटी के आयोजन का। इस दौरान लेफ्ट बैंक के 118 महिला मंडलों की लगभग 1500 महिलाओं ने एक साथ करीब एक घंटे तक नाटी डाली। रामबाग चौक से दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की लंबी लाइन लगी। महानाटी ने जहां महिला सशक्तिकरण की जीवंत तस्वीर दिखाई दी।

विज्ञापन

वहीं पेड़ लगाओ, स्वच्छ हिमाचल बनाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ..जैसे संदेश दिए गए। वाद्ययंत्रों की धुन के साथ महिलाओं ने पहाड़ी गानों पर यह नाटी डाली। गौरतलब है कि विंटर कार्निवल में दो दिन महानाटी का आयोजन होता है। एक दिन राइट और एक दिन लेफ्ट बैंक की महिलाएं नाटी डालती हैं। दोनों समूहों में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को एक लाख और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। मंगलवार को लेफ्ट बैंक की महिला मंडलों ने महानाटी में भाग लिया।
विज्ञापन

कल राइट बैंक की महिला मंडलों की महानाटी
23 जनवरी को राइट बैंक की महिला मंडलों की महानाटी होगी। विंटर कार्निवल कमेटी के उपाध्यक्ष और एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने कहा कि महानाटी में 118 महिला मंडलों ने भाग लिया। महिलाओं में महानाटी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें