फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज' में महक ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

Mon, 19 Dec 2016 12:04 AM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 में हिमाचल की महक शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिनाले में ब्यूटीफुल मिस कॉन्फिडेंट के टाइटल पर कब्जा जमाया। महक इस स्पर्धा में सबसे युवा प्रतिभागी थी। उन्होंने टॉप-6 में पहुंचकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महक कांटेस्ट में ताज के एकदम समीप पहुंच गई थी, लेकिन अंतिम चरण में किस्मत ने साथ नहीं दिया।
विज्ञापन


देश के प्रतिष्ठित अमर उजाला मीडिया ग्रुप इस कांटेस्ट का आयोजक रहा। पांवटा लौटने पर महक शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ में शुक्रवार देर शाम को परिणाम आए। उत्तरी भारत के सबसे बड़े कांटेस्ट में हजारों लड़कियों ने भाग्य आजमाया। ऐसे में प्रथम प्रयास में ही टॉप-6 में जगह बनाना ही बढ़ी उपलब्धि है।

प्रतिस्पर्धा के लिए अपनी तरफ से कड़ी मेहनत की थी। ग्रूमिंग क्लासेज में हर कसौटी पर खरी उतरी। लेकिन, अंतिम चरण में किस्मत ने साथ नहीं दिया। खैर, इस स्पर्धा में बहुत कुछ सीखने को मिला है। अब फिर से कड़ी मेहनत करूंगी। प्रदेश के लिए फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज जीतने का सपना जरूर पूरा करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप 6 में आना ही बड़ी उपलब्धि

अमर उजाला से बात करते हुए पांवटा निवासी मनमोहन शर्मा व मां कल्पना शर्मा ने कहा कि महक ने बेहतर प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ में शुक्रवार रात हुए फिनाले में ताज के एकदम समीप पहुंच गई थी।

इस प्रतियोगिता में करीब 11 हजार लड़कियों ने भाग्य आजमाया था। इनमें बेटी के टॉप-6 में आना ही बड़ी उपलब्धि रही है। परिणाम के बाद बेटी थोड़ी हताश जरूर है। लेकिन, इस स्तर पर पहुंचकर अपने पहले अनुभव से बहुत कुछ सीखा है। बेटी का उत्साह कम नहीं हुआ है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें