फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राफ्ट पलटने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Sat, 29 Apr 2023 07:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू प्रशांत सरकेक ने शनिवार को राफ्ट पलटने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कुल्लू में राफ्टिंग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ब्यास नदी में राफ्ट पलटने की घटना की अब न्यायिक जांच होगी। जिला प्रशासन ने एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला को न्यायिक जांच सौंपी है। उन्हें इसकी रिपोर्ट 15 दिन में देनी होगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू प्रशांत सरकेक ने शनिवार को राफ्ट पलटने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला राफ्ट के ब्यास नदी में पलटने के कारणों की जांच करेंगे और उन्हें 15 दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी।

विज्ञापन


हादसे में यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा है कि राफ्ट में छह की जगह सात लोगों को बैठाया गया था। ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से अब सैलानी भी राफ्टिंग करने से कतराने लगे हैं। 28 अप्रैल को सुबह करीब 11:00 बजे ब्यास नदी में बाशिंग के पास रिवर राफ्टिंग करते पर्यटकों से भरी एक राफ्ट नदी के बीचोबीच पलट गई थी। हादसे में मुंबई के एक पर्यटक की मौत हो गई थी। जबकि, छह अन्य पर्यटकों को रेस्क्यू कर बचाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें