लोअर खलीनी में हुए बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को पत्रकारों से यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे कारणों को जानने के लिए विस्तृत जांच होगी। उन्होंने कहा कि बंजार में जो घटना हुई है उस पर भी सरकार ने सख्त आदेश दिए थे।