मैगी न्यूड्लस की बिक्री पर हिमाचल प्रदेश में अभी भी रोक लगी है। फूड सेफ्टी स्टेंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया के आदेशानुसार लगाई गई रोक को राज्य खाद्य सुरक्षा एवं नियामक निदेशालय ने अभी नहीं हटाया है।
मंगलवार को नेस्ले कंपनी ने निदेशालय में एक पत्र देकर रोक हटाने की मांग की है। कंपनी ने जिला ऊना के टाहलीवाल में मैगी न्यूड्लस का उत्पादन शुरू करने की मांग भी की है। नेस्ले कंपनी का दावा है कि उनकी अन्य कंपनियों में हो रहे उत्पादन को देश की नामी प्रयोगशालाओं ने पास किया है।
कई राज्यों में बिक्री पर लगी रोक हट गई है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी रोक हटानी चाहिए। उधर, राज्य खाद्य सुरक्षा एवं नियामक निदेशालय के निदेशक रामेश्वर शर्मा ने बताया है कि मंगलवार को नेस्ले कंपनी से आवेदन प्राप्त हुआ है। आगामी दिनों में इस पत्र को स्टडी किया जाएगा। फिलहाल हिमाचल में मैगी के उत्पादन और बिक्री पर रोक जारी है।