फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन होंगे मां चामुंडा के दर्शन, वेबसाइट होगी अपडेट

Sat, 08 Sep 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया भर में रह रहे मां चामुंडा के भक्त अब घर बैठे ऑनलाइन माता के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ने इसके लिए खाका तैयार किया है। मां चामुंडा मंदिर प्रबंधन ने वेबसाइट को अपडेट करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


इससे श्रद्धालु कहीं पर भी अब माता के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। सुबह-शाम होने वाली आरती का प्रसारण भी वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई कहीं से भी मां चामुंडा मंदिर के उत्थान के लिए दान करना चाहेगा तो ऑनलाइन राशि सीधे मंदिर प्रबंधन के खाते में डालने का प्रावधान होगा।

ऑनलाइन दान करने के लिए वेबसाइट पर मंदिर प्रबंधन के बैंक खातों का ब्योरा उपलब्ध रहेगा। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि मां चामुंडा मंदिर की वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है। वेबसाइट पर लोग माता के मंदिर में होने वाली पूजा आरती के समय ऑनलाइन दर्शन भी कर सकेंगे। वेबसाइट के माध्यम से लोग ऑनलाइन दान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें