फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: मां शूलिनी मेले का आगाज, पालकी पर पुष्पवर्षा, भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन

Fri, 26 Jun 2026 09:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

मंदिर से करीब 200 मीटर दूर पुरानी कचहरी में मां शूलिनी की पालकी का स्वागत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिलने पर बधाई दी। 
विज्ञापन
मां शूलिनी मेले का आगाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माता शूलिनी के तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय मेले का आगाज शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हो गया। सुबह करीब 11:00 बजे से प्रशासन ने मंदिर में माता की पूजा और हवन किया। दोपहर 1:30 बजे मां शूलिनी पालकी में सवार होकर गंज बाजार स्थित अपनी बहन से मिलने मंदिर से निकलीं। अपराह्न 2:30 बजे माता पुरानी कचहरी में पहले पड़ाव पर पहुंचीं। पहले दिन माता के दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। माता की पालकी के आगे झांकियां भी चल रही थीं।

विज्ञापन

मंदिर से करीब 200 मीटर दूर पुरानी कचहरी में मां शूलिनी की पालकी का स्वागत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिलने पर बधाई दी। इसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्र और ढोल-नगाड़ों के साथ मां की पालकी शहर भ्रमण पर निकलीं। पुरानी कचहरी के बाद शोभायात्रा चौक बाजार पहुंची। यहां पर स्वास्थ्य मंत्री, विधायक संजय अवस्थी व रामकुमार सहित अन्य लोगों ने पालकी पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

रात करीब 11:30 बजे मां शहर भ्रमण के बाद गंज बाजार स्थित अपनी बहन के पास पहुंचीं। यहां पर रविवार तक दोनों देवियां एक साथ रहेंगी। सुबह के समय सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में मेले के शुभारंभ से पूर्व हवन यज्ञ हुआ। इस अवसर पर जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर एवं सुरेंद्र सेठी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें