फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की

Wed, 06 Apr 2022 08:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

अति विशिष्ट सेवा मेडल एवं विशिष्ट सेवा मेडल ने सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल ने सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) की कमान संभाल ली है। बुधवार को जनरल ऑफिसर एसएस महल ने कमान संभालने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। जनरल ऑफिसर का 37 साल से अधिक का प्रतिष्ठित और शानदार सेवाकाल रहा है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अति विशिष्ट सेवा मेडल एवं विशिष्ट सेवा मेडल ने सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल ने सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) की कमान संभाल ली है। बुधवार को जनरल ऑफिसर एसएस महल ने कमान संभालने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। जनरल ऑफिसर का 37 साल से अधिक का प्रतिष्ठित और शानदार सेवाकाल रहा है। सेना प्रशिक्षण कमांड की कमान संभालने से पहले वह उत्तर भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


उन्होंने दिसंबर 1984 को 41 आर्म्ड रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया। वह विख्यात डिफेंस सर्विसेज स्टाफ  कॉलेज, वेलिंगटन और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के शिक्षार्थी भी रहे हैं। जनरल ऑफिसर डेजर्ट सेक्टर में एक ‘इंडिपेंडेंट आर्म्ड ब्रिगेड, पश्चिमी सेक्टर में एक श्रैपिड डिवीजन और बहुत ही प्रतिष्ठित ‘खरगा स्ट्राइक कोर’ की कमान में भी सेवाएं दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें