फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है, यहां चार महीने से गैस की सप्लाई नहीं

Sun, 23 Mar 2014 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
टिक्कर उप तहसील की शरौंथा पंचायत में चार महीने से रसोई गैस की सप्लाई नहीं पहुंची है। इससे यहां के करीब आधा दर्जन गांव के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के लोगों का कहना है कि नवंबर महीने से अभी तक रसोई गैस की सप्लाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य उषा चौहान, उपभोक्ता राम लाल चौहान, दिलीप पापटा, मुकंद लाल पापटा, कुलदीप चौहान, दयाल चौहान, गोपाल कृष्ण, राजेश, दीपक पवन, हरपाल, सुरेंद्र चौहान और मोती राम का कहना है कि लोगों को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए 40 किलोमीटर दूर रोहड़ू जाना पड़ रहा है।

यहां भी कई दिन चक्कर काटने के बाद लोगों को सिलेंडर मिल पा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस इलाके में सप्लाई दुरुस्त नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, खाद्य एवं आपूति विभाग के बिक्री पर्यवेक्षक जोगेंद्र सिंह सारटा का कहना है कि पहले बर्फबारी से रास्ते बंद थे लेकिन अब धीरे धीरे सप्लाई सुचारू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें