फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर भूकंप के झटके, 4.6 रही तीव्रता

Mon, 25 Jul 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यह झटके सोमवार सुबह और दोपहर के समय महसूस किए गए हैं। फिलहाल भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिमला के अलावा रामपुर बुशहर, कुल्‍लू, आनी समेत कुछ क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए तो वह अपने घरों से बाहर आ गए।

मौसम विभाग केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत सीमा के साथ लगते ‌हिंदकुश रीजन में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। कुछ क्षेत्रों में 12:06 पर भूकंप के फिर से हल्के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस हफ्ते हिमाचल में भूकंप के झटके 2 बार महसूस किए गए हैं। पहले रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें