हिमाचल में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यह झटके सोमवार सुबह और दोपहर के समय महसूस किए गए हैं। फिलहाल भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार शिमला के अलावा रामपुर बुशहर, कुल्लू, आनी समेत कुछ क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए तो वह अपने घरों से बाहर आ गए।
मौसम विभाग केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत सीमा के साथ लगते हिंदकुश रीजन में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। कुछ क्षेत्रों में 12:06 पर भूकंप के फिर से हल्के झटके महसूस किए गए।
गौरतलब है कि इस हफ्ते हिमाचल में भूकंप के झटके 2 बार महसूस किए गए हैं। पहले रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई थी।