कुछ ऐसे भी मरीज और तीमारदार भी थे जोकि बिना मास्क के अस्पताल में प्रवेश कर गए। इस पर अस्पताल कर्मियों ने आपत्ति जताई तो उन्होंने मास्क पहनने की जगह चुन्नी और कुछ लोगों ने रूमाल से मुंह ढककर अस्पताल में प्रवेश किया।
आईजीएमसी में सोमवार को कुल 3522 मरीजों ने उपचार करवाया। इनमें 3,410 मरीजों ने जनरल ओपीडी और 112 मरीजों ने आपात स्थिति में उपचार करवाया।
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। मरीज जागरूक हो इसके लिए मुख्य गेट और न्यू ओपीडी ब्लॉक में लाउड स्पीकर के जरिये जागरू किया जा रहा है।