फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तारादेवी-शिमला सड़क पर लगा लंबा जाम, गाड़ियों की लगी कतार

विज्ञापन
शिमला में सोमवार को बालूगंज क्रासिंग से पूराने बस अड्डे को जाने वाले सड़क मार्ग पर सुबह के समय 
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय के समीप एचआरटीसी की इलेक्टि्रक बस खराब होने से आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन

सप्ताह के पहले दिन स्कूल, कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को सोमवार को लंबे ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। इसकी वजह आरटीओ कार्यालय के समीप सुबह करीब 8:30 इलेक्टि्रक बस खराब होना बताया जा रहा है। इस कारण तारादेवी-शिमला मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
इससे टुटू, बालूगंज, संकटमोचन और शोघी की ओर से शिमला आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालत यह था कि बस स्टैंड से लेकर घोड़ा चौकी तक वाहनों की कतारें लग गईं। इस वजह से स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी और सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला पैदल पहुंचे लोग
सुबह 8:30 बजे के करीब आरटीओ कार्यालय के करीब बस के बीच सड़क में बस खराब होने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी घर से निकलते हैं। इसके अलावा निजी और सरकारी क्षेत्र के कर्मचारी भी कार्यालयों के लिए जाते हैं लेकिन पीक ऑवर्स पर में शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगने से मजबूर लोगों को पैदल पुराना बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ा। इसके बाद लोगों ने आगे के लिए बसें लेकर रवाना हुए। ट्रैफिक जाम होने के कारण लोग देरी से कार्यालय पहुंचे। निजी वाहनों से सफर करने वाले लोगों ने वाया टुटीकंडी होकर आवाजाही की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें